मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
चंदौली मुगलसराय में काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान घटित हुई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में, श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला और अत्यंत कष्टदायक है। एक गरीब मजदूर का रोज़ी-रोटी कमाते समय इस तरह प्रशासनिक लापरवाही या हादसे का शिकार हो जाना बेहद विचलित करने वाला है।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (Ajay Rai) जी के साथ मै आज डांडी, पड़ाव स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।
सरकार से पुरजोर मांग गया कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित एवं गरिमापूर्ण मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए आश्रित को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम वज्रपात व असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
*रामजी गुप्ता*
*सदस्य* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*पूर्व अध्यक्ष* शहर कांग्रेस कमेटी
मुगलसराय

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*