जोधपुर04फरवरी*केंसर दिवस पर केश दान कर पेश की अनुकरणीय मिसाल
केंसर के कारण अपने बाल खो चुकी महिलाओं के आएँगे काम l
रिपोर्टर चेतन चौहान
जोधपुर। आज विश्व कैंसर दिवस है, इस उपलक्ष में शहर की दो बालिकाओं ने अपने केश दान करके समाज सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। यह केश उन महिलाओं के विग बनाने के काम आएंगे, जो कैंसर की थेरेपी लेते हुए अपने बालों को खो चुकी है।
यह पुनीत कार्य महिला कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती रुबीना खान की प्रेरणा से किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्रवधू श्रीमती हिमांशी गहलोत कैंसर पीड़ितों के सहायतार्थ एक संस्था इन्वेंटिंग हेल्पिंग हैंड सोसाइटी का संचालन करती है। विश्व केंसर दिवस के मद्देनजर श्रीमती गहलोत ने महिला कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती रुबीना खान से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। इस पर श्रीमती रुबीना ने उसे काफी गम्भीरता से लिया और कुछ बालिकाओं को इसके लिए प्रेरित किया। श्रीमती रूबीना की प्रेरणा से दो बालिकाओं अक्सा दिलवर पुत्री मुख्त्यार खान और शगुन शेखावत पुत्री हुकम सिंह शेखावत ने अपने अचछे खासे बड़े बाल कटवा कर इस सोसाइटी को डोनेट किए।
श्रीमती रुबीना ने बताया कि कुरान हो या बाइबिल, भागवत गीता हो या गुरु ग्रंथ साहब सभी धर्म ग्रंथ ऐसे दान की हिमायत करते हैं जो देते वक्त एक हाथ से दूसरे हाथ को पता ना चले। यानी कि गुप्त दान हो। कुछ इसी के मद्देनजर इन दोनों बालिकाओं ने अपने केस कटवा कर इस सोसाइटी को दान किया अब यह किन महिलाओं को बिग बनाने के काम आएंगे यह दानदाता बालिकाओं को भी पता नहीं। श्रीमती हिमांशी गहलोत ने इन बालिकाओं की प्रशंसा की।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*