कौशाम्बी12जुलाई26*बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण*
*वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
*कौशांबी।* वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा,राम वनगमन मार्ग (दाईं पटरी) पर पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,विधायक चायल पूजा पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे,तो प्रकृति भी हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि जब व्यक्ति बीमार होता है तो अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए धन खर्च करना पड़ता है,जबकि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने की अपील की।विधायक चायल पूजा पाल ने मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2026 पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए,जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर पर्यावरण मिल सके नेताओं ने कहा कि पौधारोपण अत्यंत पुण्य का कार्य है तथा प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी,प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*