पंजाब04फरवरी*संदीप कुमार उर्फ चरण 150 किलो चूरा पोस्त सहित काबू,
-संदीप कुमार पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 फरवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई हरमंदिर सिंह व कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह अन्य पुलिस पार्टी को मुखबिर ने सूचना दी कि संदीप कुमार उर्फ चरण राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा जहां पर 1 क्विंटल 50 किलो चूरा पोस्त सहित संदीप कुमार को काबू किया। संदीप कुमार उर्फ चरण पुत्र देवीलाल वासी मौजगढ़ के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 21, 03.02.2022 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर रखते हुए कड़ी नाकाबंदी जारी है। रिमांड के दौरान संदीप से कड़ी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह पोस्त कहां से लेकर आया था ओर किसे सप्लाई करना था।
फोटो:3, थाना प्रभारी, बरामद पोस्त व काबू किया गया आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी15जून26* रॉयल्टी चेक करने वाली कंपनी कैलाश रिवर के कर्मचारी आपस में ही भिड़े*
लखनऊ15जून26*अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री*
रुद्रप्रयाग15जून26*केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।