हरिद्वार11जुलाई26*कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी की गाइडलाइन–मित्रता, सेवा, सुरक्षा
हरिद्वार*कावड़ यात्रा में जुगाड़ वाहन व रेट्रो साइलेंसर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पैदल जल लेकर जाने वाली शिव भक्तों की कांवड़ की ऊँचाई 06 फीट तथा कांवड़ झांकी की ऊँचाई 10 फीट से अधिक न रखें, ताकि ऊँची विद्युत लाइनों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके साथ ही किसी को भी असुविधा उत्पन्न ना हो।
कांवड़ यात्रा में आने वाले समस्त शिव भक्तों के लिए नुकीले भाले, त्रिशूलू, तलवार अथवा अन्य किसी भी प्रकार के हथियार लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
भोले की नगरी में शराब एवं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन अथवा उनके प्रभाव में प्रवेश न करें।
हर कांवड़ यात्री अपने साथ वैध पहचान पत्र (आईडी) अवश्य रखें।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलमार्ग से भी यात्रा करते हैं। चलती ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित स्थान पर यात्रा करना कानूनन अपराध है।
ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी विवाद, मारपीट या किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न न होने दें।
44 सुरक्षित यात्रा सफल यात्रा धन्य यात्रा
आपका उद्देश्य भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करना है, न कि विवाद या अशांति फैलाना।
हरिद्वार पुलिस का आपसे विनम्र आग्रह है,

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!