पंजाब04फरवरी*बूटों के गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया
अबोहर, 04 फरवरी (शर्मा): डीएसपी अबोहर संदीप सिंह, नगर थाना 1 के प्रभारी गुरचरण सिंह द्वारा चोरों को पकडऩे के लिए अभियान चला रखा है। कुछ रोज पहले सतलुज पब्लिक स्कूल के पास गली नं. 1 में बूटों के गोदाम में चोरी हुई थी। डीएसपी ने बताया कि हमारे पुलिस टीम एएसआई अमरीक सिंह व अन्य कर्मचारियों को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। पुलिस ने छापा मारा तो कुछ सामान बरामद किया व दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र सतनाम सिंह वासी दयाल नगरी गली नं. 12 अबोहर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी ईदगाह बस्ती गली नं.3 को काबू किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत