लखनऊ10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पराजय-काल विपरीत बुद्धि।” रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन भी बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी दरबार में केक काटकर और दीर्घायु की कामना के साथ मनाया गया।
➡️ नोएडा: सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में डी-मार्ट निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंस गई। इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी द्वारा निर्मित नाला भी धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया।
➡️ आजमगढ़: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रौनापार पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय आकाश निषाद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
➡️ मेरठ: रिटायर्ड IPS प्रेमप्रकाश ने आसपा ज्वाइन करने के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। वह सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ धरने में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि बीजेपी से दूरी बनाने के बाद अब वह चंद्रशेखर की पार्टी की थिंक टैंक टीम का हिस्सा हैं।
➡️ हापुड़: हापुड़ देहात क्षेत्र में एक युवक पर दबंगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गढ़ कोतवाली क्षेत्र में रेप के फरार आरोपी वीरपाल के घर पुलिस ने मुनादी कराई और जल्द सरेंडर न करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी।
➡️ वाराणसी: रोहनिया क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग और नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर 300 से अधिक युवक-युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों ने एक साल में करीब 4 करोड़ रुपये का लेन-देन किया था। मौके से लग्जरी कारें, मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।
➡️ श्रावस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने आरोपी सुमित को सिसवा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
➡️ बदायूं: इस्लामनगर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं उझानी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली, जहां रियासत अली ने माता-पिता के निधन के बाद दीपांशी का भाई बनकर कन्यादान किया और सभी वैवाहिक जिम्मेदारियां निभाईं।
➡️ अलीगढ़: एक अनाज व्यापारी ने अपने पार्टनर पर 15 लाख रुपये के गबन और हथियार के बल पर मक्का लूटने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर रेलवे ट्रैक के किनारे कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। खैर क्षेत्र में झूठे बैनामे के जरिए प्लॉट बेचने और मारपीट का मामला भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
➡️ प्रतापगढ़: कंधई थाना क्षेत्र में सर्पदंश से 8 वर्षीय बालिका अमृता की मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
➡️ कानपुर: केडीए और भूमि बैंक की संयुक्त कार्रवाई में 25 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। 36 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग को लेकर भी नोटिस जारी किया गया।
➡️ सोनभद्र: सड़क निर्माण का मार्ग बदले जाने के आरोप में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत मार्ग पर ही सड़क निर्माण की मांग की। वहीं अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में प्रदर्शन कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाए।
➡️ बस्ती: दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में कलवारी पुलिस ने आरोपी को अगौना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
➡️ कन्नौज: राम जन्मभूमि के पूर्व प्रमुख महंत प्रेमदास महाराज ने रामधन गबन मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की। वहीं इंदरगढ़ क्षेत्र में किराए के विवाद को लेकर दबंगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
➡️ आगरा: एत्मादपुर क्षेत्र की एक कपड़ा फैक्ट्री में बेसमेंट से पानी निकालते समय करंट फैलने से मजदूर ठेकेदार की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया।
➡️ अयोध्या: मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रामधन गबन मामले पर कहा कि कुछ लोग संस्कृति और सनातन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं तथा जिन्हें राम के अस्तित्व पर विश्वास नहीं था, उन्हें राम मंदिर बनने का दर्द है।
➡️ बिजनौर: स्योहारा पुलिस ने फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया। 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बड़ी संख्या में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर और 2.08 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
➡️ देहरादून: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। देहरादून के परेड मैदान में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में वह पेपर लीक सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

More Stories
भागलपुर10जुलाई26*भागलपुर रेलवे स्टेशन बना मालदा डिवीजन का पहला स्लीपिंग पॉड स्टेशन |
नई दिल्ली10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
दिल्ली10जुलाई26*बॉलीवुड अभिनेता और शाहजहांपुर निवासी राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है।