*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर10जुलाई26*साइबर क्राइम ठगी पर कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में धर दबोचे गए साइबर ठग अपराधी*
कानपुर नगर*5 करोड़ के डोनेशन का झांसा, 1.90 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़; 4 शातिर गिरफ्तार,कानपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है*।
*आरोपियों ने एक कारोबारी को उसकी पत्नी के नाम पर 5 करोड़ रुपये का डोनेशन दिलाने का झांसा देकर करीब 1.90 करोड़ रुपये की ठगी की। गिरोह ने पीड़ित का सिम कार्ड बदलवाकर बैंक खातों तक पहुंच बनाई और APK फाइल व तकनीकी तरीकों से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया*
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, फर्जी दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। एडीसीपी साइबर क्राइम अंजली विश्वकर्मा के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।*
*उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डोनेशन, लोन या निवेश के नाम पर आने वाले किसी भी लालच और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी जीवनभर की कमाई छीन सकती है।*

More Stories
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*