*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर10जुलाई26*संपत्ति विभाग में आग से मचा हड़कंप, नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल,भ्रष्टाचार पर भी बना हुआ है घमासान*
*कानपुर नगर निगम के संपत्ति विभाग में बीते गुरुवार शाम लगी आग ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं,आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया था।*
*हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय मौके पर नजर नहीं आए,जबकि शहर की महापौर प्रमिला पांडेय सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचीं*।
*निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के अनुसार सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। महापौर का यह बयान भी चर्चा का विषय बना कि “मैं हूं तो समझ लीजिए नगर आयुक्त हैं।”*
*वहीं इस घटना के बाद नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है।*
*सवाल आज भी बना हुआ हैं कि जब मई 2025 में सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी रामजी अवस्थी आज भी उसी पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं और सरकारी वेतन का लाभ उठा रहे हैं, तो आखिर इसकी जवाबदेही किसकी है? क्या नगर निगम में योग्य अधिकारियों की कमी है या फिर नियमों को ताक पर रखकर व्यवस्था चलाई जा रही है?*
*नगर निगम में आग से दस्तावेज भले सुरक्षित बताए जा रहे हों, लेकिन भ्रष्टाचार और जवाबदेही से जुड़े सवालों की आग अब और तेज होती दिखाई दे रही है!*

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*