July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 7जूलाई 26मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,

बांदा 7जूलाई 26मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

बांदा 7जूलाई 26मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,

सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश।*

बांदा- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी का दिनांक 09 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित जनपद बांदा आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली विभागवार उपलब्धियों, प्रगति एवं विकास कार्यों का अद्यतन विवरण निर्धारित प्रारूप में तत्काल तैयार किया जाए। सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट तथ्यपरक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयार करें तथा संबंधित नोडल अधिकारियों से उसका सत्यापन भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि—
लोक निर्माण विभाग सभी प्रस्तावित स्थलों तक पहुंच मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं आवश्यक संकेतक बोर्ड समय से स्थापित कराए।
नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग भ्रमण स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सैनिटेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करे।
पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन की समुचित कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे।
विद्युत विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए आवश्यक स्थानों पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर की उपलब्धता बनाए रखे।
जल निगम एवं जल संस्थान पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी प्रकार की समस्या न रहे।
कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, उद्योग, खाद्य एवं रसद सहित सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों का अद्यतन विवरण तैयार रखें तथा प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतीकरण की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
सूचना विभाग कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण कर नियमित रूप से प्रगति की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव, अपर जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar