बांदा ब्रेकिंग न्यूज़*
बांदा 7जूलाई 26*मवई बुजुर्ग में बारिश से आम रास्ता जलमग्न, राहगीरों को हो रही दिक्कत*
*नालियों की सफाई न होने से लगा जलभराव, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा, –शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के झंडा देवी मंदिर के पास बारिश के कारण आम रास्ते पर भारी जलभराव हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर भर गया है। जलभराव की वजह से राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को निकलने में दिक्कत हो रही है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराएं, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

More Stories
बांदा 7 जुलाई 26*में होने वाली सीएम योगी की सभा स्थल में चल रही तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा,
बिजनौर7जुलाई26*बिजनौर के असद नजीब ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क ‘उमलिंग ला’ फतह कर रचा इतिहास*
बांदा 7 जूलाई 26*थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।