July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर7जुलाई26*तीन तलाक के बाद हलाला का झांसा, जेठ वसीम पर दुष्कर्म का आरोप; पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने पति नदीम, जेठ वसीम और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर तीन तलाक दे दिया गया। इसके बाद दोबारा निकाह का झांसा देकर कथित तौर पर हलाला के नाम पर जेठ वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की गई। बाद में उसने एसपी से शिकायत की, जिसके निर्देश पर पति, जेठ और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar