कौशाम्बी6जुलाई26*प्रेरणा कैंटीन में बंद मिला ताला कहां मिले मरीजों को नाश्ता भोजन*
*कौशाम्बी।* आम जनता मरीजों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र वा प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रेरणा कैंटीन खोली गई थी जहां कम कीमत पर लोगों को भोजन और नाश्ता मिलता था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के परिसर के पीछे भवन में प्रेरणा कैंटीन का बोर्ड लगा है लेकिन इस कमरे में ताला बंद है कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है और ना ही कोई गतिविधियां इस बात की गवाह है कि यहां प्रेरणा कैंटीन का संचालक होता है कहीं भी कैंटीन का संचालन नहीं होता है एक गिलास चाय पानी नाश्ते के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके परिवार के लोग परेशान दिखाई पड़ रहे हैं विकलांगों का प्रमाण पत्र प्रेरणा कैंटीन के आसपास ही बनाया जाता है प्रेरणा कैंटीन के बगल में प्रसव केंद्र बनाया गया है और यही प्रेरणा कैंटीन के बगल में डेंगू के मरीजों को इलाज करने का वार्ड बनाया गया है जहां मरीज भर्ती किए जाते हैं मरीज और उनके परिजनों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन प्रेरणा कैंटीन के नाम पर सरकार से मिलने वाली अनुदान की राशि को ठेकेदारों द्वारा हजम कर लिया जाता है केंद्र प्रदेश सरकार के निर्देश मिलने के कुछ दिन बाद ही प्रेरणा कैंटीन में ताला बंद कर दिया गया है अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर फर्जी तरीके से प्रेरणा कैंटीन अभिलेखों में संचालित हो रहा है उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है यह बड़ी जांच का विषय है या फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उनके अधिकारियों की टीम भी प्रेरणा कैंटीन के फर्जी संचालन में शामिल है आम जनता मरीजों को सस्ता गर्म भोजन दिए जाने की योजना के संचालन के बहाने सरकार से मिलने वाले अनुदान राशि को हजम करने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के संरक्षण में ठेकेदार उतावले दिखाई पड़े हैं जो आम जनता के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन चुका है सस्ता भोजन दिए जाने के आड़ में प्रेरणा कैंटीन को अब तक कितना अनुदान दिया गया है इस बात की जांच किए जाने की मांग आम जनता ने शासन प्रशासन से की है प्रेरणा कैंटीन की धांधली के मामले की शासन ने जांच कराई तो ठेकेदारों के बड़े करनामें उजागर होंगे
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ मंझनपुर कौशाम्बी*
*983824938*

More Stories
प्रयागराज6जुलाई26*बम्हरौली में तीन भाइयों पर बम से हमला बाल-बाल बचे*
मुम्बई6जुलाई26*_मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है,
कानपुर नगर6जुलाई26**2.90 लाख के लेनदेन का खौफनाक खेल