बाँदा6जुलाई26*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस**
*बांदा 6 जुलाई 26*167 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण*
*यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
**बांदा से**तहसील अतर्रा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
समाधान दिवस में कुल 167 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त