कानपुर नगर6जुलाई26*500 वर्ष प्राचीन श्री महावीर विराजमान मंदिर में मनोज दिवाकर ने टेका माथा, लिया महंत का आशीर्वाद
बिल्हौर/अरौल। अरौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौली स्थित लगभग 500 वर्ष प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री महावीर विराजमान मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं संभावित प्रत्याशी मनोज दिवाकर ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए तथा मंदिर की चौखट पर माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत श्री ओमदास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने उन्हें धर्म एवं समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वचन दिया।
गौरतलब है कि सिंघौली स्थित यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना और मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही कारण है कि क्षेत्र ही नहीं, दूर-दराज के जिलों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
मनोज दिवाकर के मंदिर आगमन पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार