कानपुर देहात6जुलाई26*सरकार कह”अमेरिका जैसी सड़क” के दावे की खुली पोल – रचना सिंह गौतम
रसूलाबाद-विषधन-मकनपुर बिल्हौर मार्ग पर गड्ढों के कारण रोज हो रहे हादसे, सरकार कह”अमेरिका जैसी सड़क” के दावे की खुली पोल – रचना सिंह गौतम
पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम*ने आज कस्बा विषधन में रसूलाबाद-अरौल-मकनपुर मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क की हालत देखकर उन्होंने *भाजपा सरकार* पर तीखा हमला बोला।
श्रीमती गौतम ने कहा कि _”सरकार बड़े-बड़े मंचों से कह रही है कि यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हैं, कहीं कोई गड्ढा नहीं है। लेकिन बिषधन कस्बे में इस मुख्य मार्ग की हालत यह है कि यहां बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ से भरे गड्ढे हैं। रोजाना यहां एक्सीडेंट और हादसे हो रहे हैं और तमाम राहगीरों की जान जा रही है।”_
उन्होंने कहा कि _”यह सड़क सैकड़ों गांवों को जोड़ती है। स्कूली बच्चे, मरीज, व्यापारी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। न मरम्मत हो रही है, न कोई सुध ले रहा है।”_
श्रीमती गौतम ने भाजपा सरकार और PWD विभाग से मांग की:
1.तत्काल इस मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरा जाए
2. उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए
उन्होंने कहा कि _”जनता की जान से खिलवाड़ बंद हो। अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो हम बिल्हौर की जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”_

More Stories
मथुरा 6 जुलाई 26 थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जौनाई में गाड़ी हटाने को लेकर हुई दो पक्षों में फायरिंग एवं मारपीट*
कानपुर नगर6जुलाई26*500 वर्ष प्राचीन श्री महावीर विराजमान मंदिर में मनोज दिवाकर ने टेका माथा,
लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*