जोधपुर5जुलाई26*राजस्थान के विकास कार्यों का श्रेय* *लेने की राजनीति बंद करें” – नरेंद्र* *शर्मा*
जोधपुर*ओबीसी विभाग, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल भाषण नहीं, बल्कि इतिहास और वास्तविक तथ्यों को भी याद रखती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का श्रेय केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देना राजनीतिक दृष्टि से भले लाभदायक प्रतीत हो, लेकिन इससे परियोजना का वास्तविक इतिहास नहीं बदल जाता। बाड़मेर रिफाइनरी परियोजना की परिकल्पना, स्वीकृति, प्रारंभिक प्रक्रियाएं तथा 22 सितंबर 2013 को पचपदरा में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा किया गया शिलान्यास सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा है। बीजेपी सरकार ने पांच साल इस महत्वकांशी परियोजना को रुकवा दिया।2013 में शिलान्यास के समय अनुमानित लागत 37230 करोड़ थी जो 79459 करोड़ में पूर्ण हुई ।कांग्रेस की गहलोत सरकार ने इसका 90% कार्य पूर्ण कर लिया था। इस परियोजना को आगे बढ़ाने में कांग्रेस सरकार ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए पूरा श्रेय किसी एक दल या सरकार को देना उचित नहीं है।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता यह भी नहीं भूली है कि पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली इंदिरा गांधी नहर परियोजना ने लाखों लोगों तक पेयजल पहुंचाया, लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया और रेगिस्तान में विकास की नई संभावनाएं पैदा कीं। आज नई जल परियोजनाओं की बात करना स्वागतयोग्य है, लेकिन पहले से हुए ऐतिहासिक योगदानों को भुलाना या उनका उल्लेख न करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने के बजाय सभी सरकारों के योगदान का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता तथ्यों के आधार पर निर्णय करती है और इतिहास को केवल भाषणों से बदला नहीं जा सकता।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता सच्चाई जानती है और प्रदेश के विकास में जिस सरकार और जिन नेताओं का जो योगदान रहा है, उसे उचित सम्मान मिलना चाहिए। लोकतांत्रिक राजनीति में श्रेय लेने की होड़ नहीं, बल्कि जनहित सर्वोपरि होना चाहिए।
*नरेंद्र शर्मा*
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त