रायबरेली 03 फरवरी *नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर भारती का सैकड़ों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
महराजगंज/रायबरेली: नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्र में वापस लौटने पर सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक श्याम सुंदर भारती का सैकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और हर्षोल्लास से भरे समर्थकों ने सपा प्रत्याशी को आगे करके महराजगंज कस्बे में पैदल जनसंपर्क किया। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रत्याशी श्यामसुंदर भारती के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर सपाइयों का हुजूम निकल पड़ा।
आपको बता दें कि, जगह-जगह समर्थकों ने काफिले को रोककर जोरदार स्वागत किया और फूल मालाओं से सपा प्रत्याशी को लाद दिया। जुलूस में मुख्य रूप से शत्रुघन सिंह मौर्य, संतु सिंह, राहुल साहू समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*