October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 30 जून 26 कल विष्णु धाम कॉलोनी जिसमें संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत घोषित

फिरोजाबाद29जून26* तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत

फिरोजाबाद29जून26* तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत

फिरोजाबाद*फरिहा क्षेत्र के पृथ्वीपुर चिडरई गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

चलते ई-रिक्शा पर अचानक गिरा विशाल पेड़, सवारियां दबने से मची चीख-पुकार

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य, सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, पांच शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए गए

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, हादसे की जांच और राहत कार्य जारी

तेज आंधी के बीच हुआ हादसा, पूरे इलाके में शोक की लहर

फिरोजाबाद, 29 जून। जनपद फिरोजाबाद के जसराना तहसील अंतर्गत थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर चिडरई के पास सोमवार को तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क से गुजर रहे बैटरी चालित ई-रिक्शा पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटा है।

हादसे के समय ई-रिक्शा में पांच से छह सवारियां मौजूद थीं। तेज आंधी के कारण हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मौके पर प्रशासन की निगरानी में राहत एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।