लखनऊ29जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
UP सहायक आचार्य भर्ती 21 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू
33 विषयों के 910 पदों पर होगा साक्षात्कार
3155 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 जुलाई से 13 अगस्त तक होंगे
18-19 अप्रैल को हुई थी लिखित परीक्षा, 9 जून को आया था परिणाम
29 जून से वेबसाइट पर उपलब्ध हुए इंटरव्यू कॉल लेटर
अभ्यर्थी www.upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें साक्षात्कार पत्र
अर्थशास्त्र से लेकर गृह विज्ञान तक 33 विषयों का जारी हुआ शेड्यूल
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
UP सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्री से जुड़े 4 जून का शासनादेश किया निरस्त
अधिवक्ताओं और डीड राइटरों की चिंताओं के बाद लिया गया फैसला
सरकार का दावा किसी का रोजगार छीनने का उद्देश्य नहीं
सरकारी संस्थाओं की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान बनाने की थी पहल
प्रथम रजिस्ट्री को ऑनलाइन और अधिक सरल बनाने का था प्रस्ताव
शासनादेश में स्पष्टता न होने से फैला था भ्रम
अधिवक्ताओं और डीड राइटरों के हित पूरी तरह सुरक्षित बताए
आगे सभी पक्षों से संवाद के बाद नई व्यवस्था पर होगा विचार
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ पुलिस का ऑपरेशन दहन जारी
344.87 किलो मादक पदार्थ किए गए नष्ट
नष्ट किए गए ड्रग्स की कीमत 1.18 करोड़
पोस्ता गांजा हेरोइन चरस और डायजापाम का निस्तारण
न्यायालय के आदेश पर ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई
पूरी निस्तारण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई
एडीसीपी अपराध किरन यादव ने दोहराई Zero Tolerance Against Drugs नीति
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
पारा क्षेत्र की प्लाईवुड फैक्ट्री में कर्मचारी अचेत अवस्था में मिला
अस्पताल में भर्ती के बाद KGMU रेफर उपचार के दौरान मौत
मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपू पाल, निवासी काकोरी के रूप में हुई
फैक्ट्री प्रबंधन और सहकर्मियों ने कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
डेथ मेमो मिलने के बाद पारा पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई
परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मौत का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
LDA देगा 25% भुगतान पर PM आवास का कब्जा
30 जून से 2 जुलाई तक LDA भवन में लगेगा विशेष शिविर
बसंतकुंज सेक्टर-I, N और शारदा नगर विस्तार के आवंटियों को मिलेगा लाभ
25% राशि जमा होते ही रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बाद मिलेगा कब्जा
PM आवास की कुल कीमत 4,79,550 रुपये निर्धारित
शेष राशि 7 साल में 84 आसान मासिक किश्तों में जमा होगी
हर महीने करीब 5,428 रुपये की किश्त देनी होगी
GST अनुरक्षण शुल्क और कॉर्पस फंड अलग से देना होगा
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
काकोरी में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्राम मंडोली स्थित घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
काकोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
मृतका की पहचान रागिनी पुत्री शिवमंगल के रूप में हुई
परिजनों का दावा युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
मोहनलालगंज में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया
आरोपी ने बच्ची को आम का लालच देकर घर के बाहर बुलाया था
जांच के दौरान पीड़िता के बयान में दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसकी तलाश में दो पुलिस टीमें लगाई गई थीं
पुलिस ने आरोपी को शिवढरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया
आरोपी वसीम पूरनपुर तकिया थाना मोहनलालगंज का निवासी है
बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज
[29/06, 21:51] +91 94156 79633: लखनऊ
चाकू बाजी का आरोपी डिलीवरी बॉय अरेस्ट
मड़ियांव पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार
23 वर्षीय प्रांशु शुक्ला उर्फ सूरज उर्फ नाटू पुलिस की गिरफ्त में
28 जून को गायत्रीनगर में युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप
मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुल के नीचे से आरोपी दबोचा गया
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टूटा हुआ चाकू बरामद
घायल सौरभ पाल के पिता की तहरीर पर केस दर्ज
आरोपी जोमैटो में डिलीवरी का काम करता है
आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
[29/06, 23:06] +91 98892 32879: *सुलतानपुर के दरियापुर वार्ड में बिजली संकट गहराया, भीषण कटौती से जनता बेहाल*
*दिशा बैठक में सुधार का आश्वासन, लेकिन हालात जस के तस; स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप*
सुलतानपुर। शहर के दरियापुर वार्ड में लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि दिन और रात दोनों समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन कई बार फोन नहीं उठते या संपर्क नहीं हो पाता। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता (XEN), एसडीओ और जेई स्तर तक शिकायतें पहुंचाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
निवासियों का यह भी कहना है कि हाल ही में आयोजित दिशा समिति की बैठक में पत्रकारों द्वारा जिले की बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे। उस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि बिजली की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु रहेगी, लेकिन दरियापुर वार्ड में हालात अब भी सामान्य नहीं हो सके हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है कि जिला प्रशासन को भी कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
More Stories
सहारनपुर 14 अक्टूबर 26*गंगोह टायर फैक्ट्री हत्याकांड में भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग,,
शामली 14 अक्टूबर 26*शामली में सर्राफा दुकान में करोड़ों की चोरी, सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर,,,
नई दिल्ली 14 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*