बांदा 29 जून 26* पंचपदीय शिक्षा पर आधारित बाँदा संकुल का त्रिदिवसीय आचार्य विकास वर्ग का शुभारंभ*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*– सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा में भारतीय शिक्षा समिति के द्वारा आयोजित पंचपदी शिक्षा पद्धति पर आधारित तीन दिवसीय बांदा संकुल का आचार्य विकास वर्ग का प्रारंभ दिनांक 28 जून 2026 से प्रारंभ हुआ 29 जून 2026 को उद्घाटन सत्र में आए हुए अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में आए हुए अतिथि श्रीमान ऋतुराज जी विभाग प्रचारक चित्रकूट धाम विभाग श्री प्रहलाद खंडेलवाल मंत्री कानपुर प्रांत श्री अयोध्या प्रसाद जी प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रान्त श्री शिवकरण जी संभाग निरीक्षक झांसी संकुल कानपुर प्रांत विद्यालय के माननीय प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह परिहार जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी के द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके वंदना सत्र एवं कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया उद्घाटन सत्र में चित्रकूट विभाग के विभाग प्रचारक श्री ऋतुराज जी के द्वारा पंचकोशीय प्रणाली पर जोर देते हुए उसके विभिन्न आयामों का वर्णन किया गया इसके अंतर्गत उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर प्रकाश डालते हुए कहा वर्तमान समय में प्रत्येक परिवार को एक निश्चित समय में सभी के साथ बैठकर आपस में वार्तालाप करना चाहिए इससे उनके मध्य सभी प्रकार की समस्याओं का चिंतन किया जा सके इसी प्रकार इससे संबंधित सभी आयामों को एक-एक करके उन्होंने पूरे आचार्य के समक्ष रखा इस आचार्य विकास वर्ग में बांदा संकुल के अंतर्गत आने वाले 22 विद्यालय में से 8 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं 14 सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य एवं आचार्याओं ने प्रतिभाग किया संख्या लगभग 346 के आसपास रही तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में इन आचार्य को पंचपदी शिक्षा पद्धति के अनुसार शिक्षण करने के लिए विभिन्न विद्वात जनों की व्यवस्था की गई जो इस पद्धति पर आधारित शिक्षा की व्यवस्था करके सभी आचार्यों को प्रशिक्षित करेंगे इस वर्ग में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी आचार्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा बाँदा संकुल के अंतर्गत आने वाले महोबा चरखारी कर्वी एवं बांदा के सभी शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख श्री महेश शुक्ला जी रहे तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक श्री श्री नारायण तिवारी एवं महेश मिश्रा जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार अवस्थी जी के द्वारा किया गया अनुशासन व्यवस्था श्री अमरनाथ मिश्रा जी के द्वारा देखी गई कार्यक्रम के वंदना सत्र में प्रदेश शिक्षक श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी के द्वारा पंचपदी शिक्षा पर आधारित लेसन प्लान बनाना एवं उसे अनुमोदित करना सिखाया गया इसी क्रम में विद्यालय की आचार्य बहन श्रीमती अंजना जी के द्वारा भी एक विषय पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया उद्घाटन सत्र के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों आचार्य एवं आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष अनुरोध किया गया यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार गुप्ता जी के द्वारा दी गई।

More Stories
कौशाम्बी29जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*
लखनऊ29जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जोधपुर29जून26*राजस्थान कांग्रेस में आज भी सबसे बड़े जनाधार वाले नेता अशोक गहलोत!