June 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी28जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*

कौशाम्बी28जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*

कौशाम्बी28जून26*प्रेम विवाह करने वाली बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*

*एक बार फिर प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया है*

*कौशाम्बी*। महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक बालिका ने लगभग दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था प्रेम विवाह के बाद बालिका अपने पति के साथ मायके में रहती थी बालिका के ससुराल के लोग इस प्रेम विवाह से नाराज थे अपने पति के साथ शुक्रवार को बालिका ससुराल पहुंची लेकिन 40 घंटे के अंदर बालिका की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है आशंका जताई जाती है कि बालिका की हत्या कर दी गई है सूचना पर पहुंची कौशांबी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव की है

जानकारी के मुताबिक महेवा घाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की काजल निषाद ने लगभग दो वर्ष पहले कौशांबी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव निवासी रिंगा निषाद से प्रेम विवाह किया था लेकिन इस प्रेम विवाह से बालिका के ससुराल के लोग नाराज थे जिससे बालिका अपने पति के साथ मायके में रहती थी शुक्रवार को बालिका के पति रिंगा और बालिका काजल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर काजल और रिंगा के गढ़वा गांव आ गए। रविवार की दोपहर खपरैल की धन्नी में फंदे पर काजल की लाश मिली है आशंका जताई जाती है कि बालिका की हत्या कर लाश लटकाई गई है झूल गई। पति रिंगा की मां घर पर मौजूद थी शोरगुल सुनकर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई हैघटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। काजल के परिजन जो भी तहरीर देंगे।उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी लेकिन एक बार फिर प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया है।