लखनऊ28जून26*क्षेत्र संभालने में पूरी तरीके से असमर्थ नए चौकी प्रभारी विभूति खंड*
लखनऊ*कभी नुक्कड़ के आगे बेबस दिखते हुए, तो कभी किसान बाजार में आने वालों के आगे लड़खड़ाते हुए नए चौकी प्रभारी विभूति खंड। क्षेत्र में अतिक्रमण अपने पैर पसारने में मजबूती से लगा है, पर नए चौकी प्रभारी विभूति खंड बौने की तरह जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
थाना विभूति खंड के विभूति खंड चौकी क्षेत्र में क्या सोचकर उच्च अधिकारियों ने राघवेंद्र कुमार पाण्डेय को विभूति खंड चौकी प्रभारी बनाया है। ना चौकी में दिखते हैं ज्यादा और न क्षेत्र में निरीक्षण करते दिखते। कानून व्यवस्था का संतुलन बिगड़ रहा है और अतिक्रमण मुंह चिढ़ा रहा है।
हालांकि चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरशाद अहमद के जाने के बाद, दीवान अजय सोनकर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभा रहे हैं। नए चौकी प्रभारी को लेकर क्षेत्र का भ्रमण करने की कोशिश करते हैं, पर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो नए चौकी प्रभारी स्वयं नहीं, बल्कि जबरदस्ती हांथ पकड़ कर लाए जाते हों। क्षेत्र में कोई दिलचस्पी नहीं रखने वाले नए चौकी प्रभारी विभूति खंड, क्या क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाएंगे…?
फिर भी उच्च अधिकारी संतुष्ट..
More Stories
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर*
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस