जोधपुर03फरवरीऐश्वर्या कॉलेज में बजट- 2022 पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन
*ऐश्वर्या कॉलेज में बजट-2022 पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन बीबीए के विद्यार्थियों ने वर्चुअल करन्सी के संभावित प्रभावों पर की चर्चा* रिपोर्टर चेतन चौहान
ऐश्वर्या कॉलेज जोधपुर के मैनेजमेन्ट संकाय के विद्यार्थियों के लिए भारतीय वर्चुअल करन्सी का अर्थव्यव्था पर सम्भावित प्रभाव विषय पर एक समूह चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें बीबीए के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने विचार रखे। बीबीए के आशीष दाधीच, गरिमा जैन, फैजान खिलजी हिमालय सिंह, कौशिक सोनी, कमलेश, सिद्धार्थ मनमोहन, •अनुराग, हिमांशु आदि विद्यार्थियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल करेन्सी के सम्भावित सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के विषय में खुलकर चर्चा की
प्रबन्ध संकाय विभागाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में केन्द्रीय बजट प्रस्तुत हुआ है जिसमें घोषणा की गई है कि सरकार वर्चुअल करेन्सी को प्रचलन में लाने हेतु प्रयासरत है। यह विषय वाणिज्य और प्रबन्धन के विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसी कारण से इस विषय पर एक समूह चर्चा का आयोजन किया गया जिससे विद्यार्थी इस विषय पर गहन अध्ययन करें और ज्ञान अर्जित करें।
• ऐश्वर्या कॉलेज के चैयरमैन भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने प्रबन्ध संकाय को ऐसी गतिवितधि के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा भरे युग में विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं । इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को न केवल व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषि नेपालिया ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में शिरकत करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि नवीनतम घटनाओं और सामयिकी पर प्रबन्धन के विद्यार्थियों को अवश्य चर्चा करनी चाहिए ताकि उनका सर्वागीर्ण विकास हो सके।
इस अवसर पर प्रबन्ध संकाय विभागाध्यक्ष के साथ फैकल्टी सदस्य डॉ प्रवेश भण्डारी, दिव्येश कल्ला, छाया पुरोहित तथा नरेन्द्र ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ प्रवेश भण्डारी ने किया।
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*