बांदा 27 जून 26*तुलसी शाखा बांदा में मनाया गया हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलसी शाखा बांदा में आज हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदू साम्राज्य स्थापना पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा कार्यवाह आदरणीय डॉ. जे.पी. अवस्थी जी ने की। जिला व्यवस्था प्रमुख आदरणीय शशिकांत जी का विशेष पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र, उनके शौर्य, पराक्रम और हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के संघर्ष पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन राष्ट्र, धर्म और स्वराज्य के लिए समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन तुलसी शाखा बांदा के मुख्य शिक्षक रामपाल प्रजापति ने किया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भाई उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष गूंजते रहे।

More Stories
*बांदा 27 जून 26*हिसार में बंधुआ बनाए गए 58 मजदूर मुक्त, यूपी-एमपी के बच्चे और महिलाएं भी शामिल –
बांदा 27 जून 26*के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा और प्रबुद्ध जन:*
बांदा 27जून 26* सब्जी मंडी देसी शराब के ठेका के 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ मीला*