बांदा 27 जून 26*के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा और प्रबुद्ध जन:*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*–बांदा जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान’ की लगातार सक्रियता ला सकती बदलाव
हमारे जल स्रोतों, वनों और पहाड़ों के घटते अस्तित्व पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बांदा जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वन चेतना पार्क, नवाब टैंक में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बांदा की प्राकृतिक संपदा को संजोने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने हेतु एक ठोस कार्य योजना तैयार करना था।
बैठक में किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रभाव से दूर रहकर पूरी तरह से पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिवक्ता लव सिन्हा के कुशल संचालन में आयोजित इस बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।पद्मश्री उमाशंकर पांडे जी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहरों में बेवजह हो रही पेड़ों की कटाई पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। उन्होंने इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि हम शासन स्तर तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।पर्यावरण प्रेमी सिद्धार्थ सिंह ने खनन को कम करने हेतु व्यावहारिक विकल्प तलाशने पर जोर दिया ताकि प्राकृतिक संपदा की बर्बादी रुके।शिक्षक अभिषेक शुक्ला ने सुझाव दिया कि विदेशों की तर्ज पर पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से शिफ्टिंग को कानूनी रूप दिया जाए और हर घर के बाहर दो पेड़ लगाना अनिवार्य हो।छात्र नेता शैलेन्द्र कुमार वर्मा और अनिल प्रजापति ने जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण और प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।समाजसेवी रत्नेश गुप्ता और सलमान खान संस्थापक सदस्य, सर्वर्स ऑफ लाइफ ने मांग की कि नई कॉलोनियों में बीस परसेंट ग्रीन लैंड की अनिवार्यता हो और युद्ध स्तर पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाए। यश त्रिवेदी एवं ओम राजपूत ने सुझाव दिया कि इस अभियान को ग्राम स्तर तक ले जाने के लिए जागरूकता चौपालें आयोजित की जाएं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभियान से जुड़े प्रत्येक सदस्य को जल संरक्षण, वनीकरण, पहाड़ सुरक्षा, जन-जागरूकता और नेतृत्व क्रियान्वयन पर अपनी लिखित कार्य योजना प्रस्तुत करनी होगी। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश बाजपेई ने युवाओं के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बांदा में निश्चित ही सकारात्मक बदलाव लाएगी और इस अभियान का नेतृत्व समस्त बांदा वासी कर रहे है तो सब को नैतिक जिम्मेदारी है पर्यावरण बचाने की इस मौके पर पदम् श्री उमा शंकर पांडे, लव सिन्हा ,शैलेंद्र कुमार वर्मा,साजिद अली, अमीर खान,राकेश बाजपेई,रामेन्द्र,शर्मा,अभिषेक शुक्ला,सलमान खान,अमित यादव टेंशन,यश त्रिवेदी,कार्तिक आनंद,अनिल प्रजापति, अंश कुमार पुष्पक,सिद्धार्थ सिंह,अंकुर गुप्ता,रोहित यादव, विक्की यादव, ओम राजपूत,अनिल कुमार,शिवा यादव, अंजनी कुमार त्रिपाठी ,पुष्पेंद्र कुमार,सौरभ चौरसिया, अजीत पटेल, रत्नेश गुप्ता, विमल यादव एवं बड़ी संख्या शहरवासी मौजूद रहे।

More Stories
*बांदा 27 जून 26*हिसार में बंधुआ बनाए गए 58 मजदूर मुक्त, यूपी-एमपी के बच्चे और महिलाएं भी शामिल –
बांदा 27 जून 26*तुलसी शाखा बांदा में मनाया गया हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि*
बांदा 27जून 26* सब्जी मंडी देसी शराब के ठेका के 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ मीला*