June 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 27जून 26*गार्ड की मौत पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत,

महोबा 27जून 26*गार्ड की मौत पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत,

महोबा 27जून 26*गार्ड की मौत पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत,

बोले— “जरूरत पड़ी तो सोलर प्लांट तक बंद करा देंगे”

चरखारी से सादिक इस्लाम न्यूज़ यूपीआजतक के लिए

चरखारी/महोबा। सनश्योर सोलर प्लांट में गार्ड की मौत के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है। मृतक गार्ड के परिजनों से मिलने पहुंचे चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कंपनी प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।

विधायक ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जरूरत पड़ी तो सोलर प्लांट तक बंद करा देंगे, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।”

बताया जा रहा है कि गार्ड की मौत के बाद मुआवजे और अन्य सहायता को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत होती है तो उसके परिवार को नियमानुसार सम्मानजनक मुआवजा और सहायता मिलनी चाहिए।

विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी कंपनी को मनमानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अब इस मामले पर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, वहीं क्षेत्र के लोग भी निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Taza Khabar