June 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई27जून26*स्कॉर्पियो हादसे ने बढ़ाया सियासी पारा, युवक की मौत पर छह घंटे तक हंगामा

हरदोई27जून26*स्कॉर्पियो हादसे ने बढ़ाया सियासी पारा, युवक की मौत पर छह घंटे तक हंगामा

हरदोई27जून26*स्कॉर्पियो हादसे ने बढ़ाया सियासी पारा, युवक की मौत पर छह घंटे तक हंगामा

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के समोधा गांव में शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए राजनीतिक रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया और कई घंटों तक शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।जानकारी के अनुसार, समोधा गांव निवासी अरुण वर्मा और उनके भाई अनुज वर्मा भाजपा जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा एवं उनके पति डॉ. सुमेर वर्मा के घर के बाहर आम का ठेला लगाकर रोजी-रोटी चलाते थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे सामने रहने वाले बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य परशुराम चौरसिया के चालक आशीष गौतम कथित रूप से स्कॉर्पियो लेकर निकला। आरोप है कि वाहन ने पहले आम के ठेले को जोरदार टक्कर मारी और फिर डॉ. सुमेर वर्मा के घर के मुख्य गेट से जा भिड़ी।हादसे में अरुण वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गेट के पास मौजूद डॉ. सुमेर वर्मा घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए संडीला भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

*निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन*

मृतक के भाई अनुज वर्मा ने आरोप लगाया कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि राजनीतिक दुश्मनी के चलते जानबूझकर किया गया हमला है। इसी मांग को लेकर परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए कछौना, सुरसा, बघौली और संडीला थानों की पुलिस के साथ कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांग पर डटे रहे।
करीब छह घंटे बाद पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों और मृतक परिवार के सदस्य, आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर गंगाराम से बातचीत की। निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद परिजन शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Taza Khabar