June 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २७ जून २०२६ *  यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ २७ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ २७ जून २०२६ *  यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा कल प्रस्तावित है, इस दौरान वह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, सीएम आगरा में लगभग 3 घंटे रहेंगे और कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे, इस दौरान PWD की योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी, नगर निगम की टीम ने खेरिया मोड़ से फतेहाबाद रोड तक सफाई अभियान चलाया, वहीं दौरे को देखते हुए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक भी की।

➡️ ग्रेटर नोएडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SAEL सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया, उन्होंने कहा कि ऊर्जा का संकट देश की प्रगति में बाधा बन सकता है, ग्रीन एनर्जी को लेकर सरकार की आक्रामक रणनीति पर जोर दिया, पीएम सूर्य घर योजना से लाखों परिवार जुड़े हैं, सीएम ने कहा कि आज हर नागरिक बिजली उत्पादन में भागीदार बन रहा है, सोलर पैनल से लोग बिजली उत्पन्न कर रहे हैं और इससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, उन्होंने यह भी कहा कि यूपी देश में सबसे ज्यादा इथेनॉल उत्पादन कर रहा है, जेवर को लेकर सीएम ने कहा कि पहले यह केवल नाम का जेवर था और 2017 से पहले यहां जंगलराज था, जबकि आज यहां दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।

➡️ अलीगढ़, 60 करोड़ रुपये की कीमत की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, नगर आयुक्त की कार्रवाई के बाद यह बेशकीमती जमीन कब्जामुक्त हुई, नगर निगम की टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाया।

➡️ लखनऊ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस में संगठनात्मक बदलावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उन्होंने दावा किया कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आएगी, राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सख्त जांच होगी और जांच के बाद सरकार कार्रवाई करेगी।

➡️ पौड़ी गढ़वाल, क्षेत्र में गुलदार का आतंक देखने को मिला है, एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, इस हमले में सुशीला देवी की मौत हो गई, घटना बणासी तल्ली के सतखोलू तोक की बताई जा रही है।

➡️ सीतापुर, सड़क हादसे में रोड रोलर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक रोड रोलर की चपेट में आ गया, मृतक महमूदाबाद का रहने वाला था।

➡️ कन्नौज, शादी वाले घर से बैग में रखी ज्वैलरी और नकदी चोरी हो गई है, करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और कैश गायब होने की बात सामने आई है, परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡️ लखनऊ, कमिश्नरेट में कई ACP के तबादले किए गए हैं, महेश त्यागी को ACP ट्रैफिक, अतुल कुमार पांडे को ACP गाजीपुर, सुजीत कुमार दुबे को ACP कैंट, ज्ञानेंद्र सिंह को ACP मलिहाबाद और प्रतीक दहिया को ACP साइबर और यूपी 112 बनाया गया है।

➡️ ग्रेटर नोएडा, सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे कई सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, सभी कार्यकर्ताओं को मौके पर ही रोककर थाने भेज दिया गया।

➡️ ग्रेटर नोएडा, जेवर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोलर प्लांट का शिलान्यास करेंगे, यह कार्यक्रम यमुना सिटी के सेक्टर 8 और 10 में आयोजित किया जाएगा।

➡️ हरिद्वार, लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीम से अभद्रता का मामला सामने आया है, आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान हंगामा हुआ और पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी हुई, महिलाओं ने भी विरोध किया, मामले की जांच जारी है।

➡️ लखनऊ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केजरीवाल के राम मंदिर दर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि VIP भेदभाव और अलग-अलग नियम बेहद निंदनीय हैं।

➡️ मैनपुरी, दबंगों ने लाठी-डंडों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है।

➡️ अयोध्या, राम मंदिर दान घोटाले के आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर जांच टीम पहुंची, हालांकि घर पर कोई मौजूद नहीं मिला, पुलिस पहले ही आरोपी के घर से 18 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

➡️ हापुड़, वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है, मामला गढ़ तहसील का है।

➡️ अयोध्या, हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर है, आज उनकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार नया घाट पर होगा।

➡️ मेरठ, ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, लाठी-डंडों और पथराव में कई लोग घायल हुए, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

➡️ फतेहपुर, डीएम के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है, कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

➡️ आगरा, शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया, मामला मारपीट तक पहुंच गया और पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है।

➡️ रायबरेली, गेगासों गंगा पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, पिलर्स का स्ट्रेंथनिंग कार्य पूरा होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है, जिससे रायबरेली-फतेहपुर मार्ग पर सफर आसान होगा।

➡️ दिल्ली, जंतर मंतर पर अपना दल (के) का प्रदर्शन जारी है, पल्लवी पटेल के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, विपक्ष ने इसे लागू करने की मांग उठाई।

➡️ बिजनौर, जीजा ने अपने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पारिवारिक विवाद में हुई इस वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

➡️ कानपुर, मंत्री डॉ संजय निषाद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद जेल गया हो वह भ्रष्टाचार पर बात नहीं कर सकता।

➡️ प्रतापगढ़, पुलिस के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है, दो पक्षों के विवाद के दौरान यह घटना हुई, कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

➡️ बुलंदशहर, काली नदी में पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव का शव मिला है, वह चार दिन से लापता थे, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

➡️ बरेली, अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है, 12 साल से लंबित 1334 ध्वस्तीकरण आदेशों की फाइलें फिर से खोली जा रही हैं, बीडीए की रिपोर्ट तलब की गई है।

➡️ सीतापुर, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है, अब कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चलेंगी।

➡️ जालौन, कूलर से करंट लगने से 5 वर्षीय बच्ची अनन्या पाठक की मौत हो गई, परिजनों में शोक है।

➡️ अलीगढ़, थाना गोरई पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, दोनों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर हमला किया था।

➡️ आगरा, ताजमहल की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल किया गया, पुलिस, BDS और CISF ने संयुक्त अभ्यास कर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया।

 

Taza Khabar