पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया दावा सामने आया है। केतन का शव जंगल से बाहर निकालने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया कि शव के सिर पर गंभीर चोटें थीं, खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट के निशान थे। उनका दावा है कि घटनास्थल पर अन्य लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, जबकि सिया गोयल शांत खड़ी थी।
सुनील के अनुसार, 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। बचाव अभियान दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे शव को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
उधर, मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, साहिल ने बताया कि वह चेतन चौधरी को जानता है और चेतन व सिया की दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। वहीं, शनिवार को सिया के माता-पिता से भी पूछताछ की गई।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*