*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर25जून26*सत्ता के गलियारों में शोर अभी बाकी है,*कहानी अधूरी है, कई किरदारों की बारी अभी बाकी है।*
*कानपुर नगर निगम की सियासत में घमासान, महापौर बनाम बागी पार्षदों की जंग में खुलेगा कई राज़ों का पिटारा*!
*अलादीन के चिराग से निकल सकता है भारी-भरकम जिन्न, दावों और पलटवार के बीच अब सामने आ सकते हैं विकास कार्यों के हिसाब-किताब!नगर निगम की अंदरूनी सियासत अब आर-पार की लड़ाई में बदलती नजर आ रही है।*
*महापौर खेमे और बागी पार्षदों के बीच छिड़े विवाद में आरोपों की गूंज तेज हो गई है। बागी पार्षदों के दावों के बाद निगाहें उन फाइलों और फैसलों पर भी टिक गई हैं, जिनमें विकास कार्यों, टेंडरों और कथित अनियमितताओं की भरमार को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं।*
*कहा जा रहा है कि इस सियासी जंग में यदि “अलादीन का चिराग” खुला तो भ्रष्टाचारी काला कलूटा जिन्न बाहर आ सकता है, जो नगर निगम के अंदरखाने हुए और हो रहे भ्रष्टाचार पर कई पुराने राज और समीकरणों को हिला देगा।*
*बागी पार्षदों के अनुसार अब सिर्फ इस्तीफों की राजनीति नहीं होगी, बल्कि कई पार्षदों के कामकाज और दावों का पूरा हिसाब का लेखा जोखा भी खुल सकता है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका भी चर्चा में है।*
*भाजपा पार्षद बनाम भाजपा महापौर की इस लड़ाई में आने वाले दिनों में कौन सा पन्ना खुलता है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिम टीमा रहीं हैं।*
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*