ब्रेकिंग न्यूज बांदा –
बांदा 24 जून 26*बिना पंजीकरण चल रहे 5 कोचिंग सेंटर बंद, एक सील – न निकास द्वार अलग, न अग्निशमन उपकरण; पुस्तकालय को भी नोटिस*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* एडीएम नमामि गंगे व सचिव बांदा विकास प्राधिकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में 5 कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चल रहे थे।
निरीक्षण के दौरान मैथमैटिक्स बाई अंकित गुप्ता, फिजिक्स बाई इंजी. आदित्य, मैथमैटिक्स बाई आदित्य, इंग्लिश बाई जीडी और बायोलॉजी बाई अनिल द्विवेदी के कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित मिले।
इन कोचिंग सेंटरों में आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार नहीं थे। अग्निशमन से जुड़ा कोई उपकरण नहीं मिला और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था। छात्रों की सुरक्षा को खतरा देखते हुए सभी 5 कोचिंग सेंटर तत्काल बंद करा दिए गए। एक कोचिंग सेंटर को सील भी किया गया।
टीम ने बिजली खेड़ा में संचालित एक पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। वहां मिली कमियों को तत्काल दूर करने या पुस्तकालय बंद करने के निर्देश दिए गए। संचालक ने जल्द कमियां दूर करने का आश्वासन दिया।
प्रशासन ने साफ किया कि छात्र सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के कोई भी कोचिंग या शिक्षण संस्थान नहीं चलने दिया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*