बांदा 24 जून 26*अयोध्या राम मंदिर में करोड़ों की चोरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
*बांदा में DM के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन, SIT जांच और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े दान में करोड़ों रुपये और आभूषण की कथित चोरी के मामले को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी बांदा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय अजय राय, पूर्व मंत्री के निर्देश पर महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे DM बांदा के माध्यम से दिया गया ज्ञापन। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं के दान की गई नगदी व आभूषण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। बरामद नगदी इस बात का पुख्ता सबूत है कि राम भक्तों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “अयोध्या राम मंदिर देश भर के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। निर्माण से अब तक ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा दान की करोड़ों की चोरी जगजाहिर है। SIT की प्रारंभिक जांच में ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, जिनकी देखरेख में पूरा कार्य हो रहा था, प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं।”
*कांग्रेस की प्रमुख मांगें:*
1. ट्रस्ट के चोरी में संलिप्त जिम्मेदार पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर अविलंब मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए।
2. ट्रस्ट में नए सिरे से साफ, स्वच्छ और ईमानदार व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाए।
3. पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो, ताकि आस्था के नाम पर हुई धोखाधड़ी का पर्दाफाश हो सके।
पीसी पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमित तिवारी, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव बाबूराम यादव, अम्बिका प्रसाद खेंगर, सीमा बाबी, भइयाल पटेल, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी ईशू फैज खान, कृष्ण कुमार दीक्षित, लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

More Stories
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 जून 26*थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*