June 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया

अबोहर, 23 जून (शर्मा/सोनू): वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद एवं समाजसेवी विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के उपलक्ष्य में स्थानीय दुर्गा मंदिर में श्रद्धापूर्वक हलवा-चने का लंगर आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों तथा गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में हलवा-चने का प्रसाद वितरित किया गया। पार्षद स्नेहलता शर्मा ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास और समर्थन के लिए वह सदैव आभारी रहेंगी तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देंगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। इसी खुशी को साझा करने तथा माता रानी का धन्यवाद करने के लिए लंगर का आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने पार्षद को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लंगर सेवा में अनेक समाजसेवियों और स्थानीय निवासियों ने भी सहयोग दिया।

फोटो:5, लंगर वितरित करती पार्षदा स्नेहलता शर्मा

Taza Khabar