June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया कस्बा 21 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया के कसबा थाना पुलिस ने हत्याकांड का सिर्फ 3 दिन में खुलासा कर दिया है। SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी पूरी जानकारी।
पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने रविवार को कसबा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।
क्या है मामला:
डंगराहा वार्ड-5 निवासी रजीना खातून के आवेदन पर 17 जून को कसबा थाना में कांड संख्या 265/26 दर्ज किया गया था। BNS की धारा 103(1)/61(2)/3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ,
कैसे हुआ खुलासा:
कांड की गंभीरता को देखते हुए SP पूर्णिया ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान के बाद 20 जून को छापेमारी की,

कौन हुए गिरफ्तार:
मोहम्मद दिलशान, उम्र 20 साल, पिता मो. समशाद, डंगराहा, कसबा
मोहम्मद लड्डू उर्फ अब्दुल रऊफ, उम्र 20 साल, पिता मो. कासिम, लोकानी, डगरुआ
बरामदगी: दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, 2 खोखा और 2 मिसफायर गोली बरामद की गई।
SDPO का बयान:
SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार ने कहा, “प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद सामने आई है। यह कोई गैंगवार नहीं, बल्कि जमीन की पुरानी रंजिश का मामला है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।”

पुलिस की अपील:
SDPO ने साफ किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।
कसबा थाना, जलालगढ़ थाना और DIU की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, तीन दिन में केस सुलझाकर पुलिस ने मिसाल पेश की है,

Taza Khabar