पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार / जिले को पहली बार एसएसपी मिला है। डॉ. शौर्य सुमन ने सोमवार को पूर्णिया के पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया। निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत का तबादला अब विशेष शाखा, पटना में हो गया है,
पुलिस कार्यालय में डॉक्टर शौर्य सुमन के पहुँचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के तमाम वरीय अफसरों और जवानों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
*पदभार के बाद पहली प्रेस वार्ता में एसएसपी का बड़ा ऐलान*
मीडिया से बात करते हुए डॉ. शौर्य सुमन ने साफ कहा, _सीमांचल की राजधानी पूर्णिया की कमान मिलना गर्व की बात है। यहाँ कानून का राज होगा, अपराध नियंत्रण, संगठित गिरोहों का सफाया और आम आदमी में सुरक्षा का भरोसा—यही तीन मेरी प्राथमिकता हैं,
उन्होंने जोड़ा कि पूर्णिया सामाजिक और भौगोलिक नजरिए से बेहद अहम जिला है। जनता और पुलिस के बीच की दूरी मिटेगी, हर फरियाद पर तुरंत कार्रवाई होगी
*कौन हैं डॉ. शौर्य सुमन:*
नए एसएसपी जमुई और बेतिया में एसपी रह चुके हैं। तकनीक के जानकार और जमीन पर उतरकर काम करने वाले अफसर माने जाते हैं। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वो पहले भी चर्चित रहे हैं,
*स्वीटी सहरावत का कार्यकाल रहा असरदार:*
निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत के समय नशा तस्करी और अपराध के खिलाफ कई बड़े अभियान चले,उनकी कार्यशैली की जिले में जमकर तारीफ हुई,
अब सबकी नजर नए एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन पर है, सीमांचल के इस अहम जिले में अपराध पर लगाम कैसे लगती है, ये आने वाला वक्त बताएगा,

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*अफजलपुर सातों गांव में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
पंजाब7अगस्त26*चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह सबइंस्पैक्टर बने
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी