हरदोई21जून26*जमीनी विवाद ने ली भट्ठा व्यापारी की जान, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमणि नगर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में घायल भट्ठा व्यापारी विद्या प्रकाश उर्फ मल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि शिरोमणि नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि विद्या प्रकाश अग्निहोत्री और श्याम अग्निहोत्री पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद था, जिसके चलते दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। मारपीट में विद्या प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के संबंध में बेहटा गोकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान 19 जून को लखनऊ में विद्या प्रकाश की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस बढ़ा दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद आरोपी श्यामजी पुत्र राजकुमार और आनंद उर्फ पिंकू पुत्र शिवकुमार निवासी शिरोमणि नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा और लोहे का बर्मा भी बरामद किया गया है।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*