सुल्तानपुर 21.जून.206* पर्यावरण पार्क सुलतानपुर*
*⏩अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज को0 नगर के सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में एक भव्य और वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मुख्य अतिथि, अधिकारियों और उपस्थित आमजन ने अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा व सुना।*
*⏩इसके उपरांत माननीय मुख्य अतिथि श्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में उपस्थित आमजन ने एक साथ योग, प्राणायाम व विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के सफल समापन पर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री जी को जनपद आगमन पर आभार प्रकट करते हुए भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।*
*- पुलिस मीडिया सेल, सुलतानपुर*

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*