सुल्तानपुर16जून26*शिवगढ़ में ‘बिजली’ गुल, जनता बेहाल क्या जेई साहब को ‘एसी’ के बिना नींद नहीं आती*
सुल्तानपुर:भीषण गर्मी का टॉर्चर और ऊपर से बिजली विभाग की मनमानी। शिवगढ़ पावर हाउस के अंतर्गत आने वाली सूर्यभान पट्टी में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। पारा 40 डिग्री के पार है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी ‘एसी वाली दुनिया’ से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं।
आम जनता का ‘फोन’ उठाना भी मुनासिब नहीं समझते साहब ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने समस्या की जानकारी देने के लिए संबंधित जेई (JE) को बार-बार फोन मिलाया, तो उन्होंने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। जब कुछ आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विभाग के अन्य कर्मचारियों से शिकायत की, तो उल्टे उन्हें धमकाने और चुप रहने की नसीहत दी गई। क्या विभाग का काम सिर्फ बिल वसूलना है सवाल यह है कि अगर शिकायत करने पर उपभोक्ता को धमकाया जाएगा, तो वह अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहाँ एक तरफ सरकार चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ शिवगढ़ की जनता पसीने से तरबतर होकर बिजली के आने का इंतजार कर रही है। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे हैं, बुजुर्गों का बुरा हाल है, लेकिन पावर हाउस के अधिकारी अपनी कुर्सियों से चिपक कर बैठे हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि पावर हाउस के अधिकारी एसी चैंबर छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं, भले ही बाहर जनता गर्मी में दम तोड़ दे। क्या कार्रवाई होगी या सब ‘हवा’ हो जाएगा अब देखना यह होगा कि क्या उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे या शिवगढ़ के लोगों को इसी तरह अंधेरे और उमस में मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा जनता अब सवाल पूछ रही है आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और इन ‘मस्त’ अधिकारियों पर लगाम कब लगेगी
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*