रीवा16जून26*माफिया राज पर प्रहार, पुलिस की छवि सुधारने की पहल: नवागत एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन के बड़े फैसले चर्चा मे
मऊगंज। रीवा आईजी राजेश कुमार सिंह राजपूत द्वारा संभाग में माफिया राज के सफाये, आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मऊगंज जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने पदभार ग्रहण करते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय लिए हैं।
लंबे समय बाद जिले में एक साथ कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कुछ विवादों में घिरे अधिकारियों को हटाया गया है, वहीं कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न थानों का प्रभार दिया गया है।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव की आमजन और पुलिस विभाग के भीतर भी चर्चा है। लोगों का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। हालांकि विभाग में अभी भी कुछ ऐसे चेहरे मौजूद हैं जो वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और जिनके संबंध में कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।
नवागत एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन की शुरुआती कार्यशैली ने यह संकेत दिया है कि जिले में कानून का राज स्थापित करने, अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिस विभाग की बेदाग छवि बनाने के लिए आगे भी सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। जिले की जनता अब आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन से और अधिक सक्रिय एवं निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel