लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार, पीजीआई से बाराबंकी तक दौड़ेगी मेट्रो, राजधानी में 10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित होंगे, पीजीआई और मोहनलालगंज तक पहुंचेगी मेट्रो, बख्शी का तालाब और बाराबंकी तक पहुंचेगी मेट्रो, उन्नाव, संडीला,इटौंजा को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी, विस्तार परियोजना पर करीब 30 हजार करोड़ खर्च होंगे, अगले 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट-मुंशी पुलिया मेट्रो लाइन का आगे विस्तार प्रस्तावित, मेट्रो विस्तार से 35 से 40 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, स्टेशनों पर पार्किंग, ई-बाइक,ई-साइकिल की सुविधा होगी, जुलाई से दूसरे चरण के निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
➡लखनऊ- लखनऊ जाएगी पुलिस मुजफ्फरनगर, कमता चौकी प्रभारी की तलाश में जाएगी, मोहित की तलाश में मुजफ्फरनगर जाएगी, अपहरण,लूटकांड में फरार दारोगा पर शिकंजा, चिनहट कांड मोहित के पैतृक घर पर होगी पूछताछ, सीआरपीएफ दारोगा जयप्रकाश की तलाश में दबिश, सर्विलांस जांच में मोहित की कॉल डिटेल से मिले सुराग, लूटकांड में शामिल अन्य संदिग्धों को रडार पर लिया, कारोबारी अनूप,दिवाकर के अपहरण-लूट मामले में जांच, फरारी के बाद निलंबित हुआ कमता चौकी प्रभारी मोहित
➡लखनऊ- पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार, पत्नी पूजा श्रीवास्तव,करीबियों से होगी पूछताछ, विजिलेंस कई लोगों को नोटिस भेजकर करेगी तलब, गबन के 3 मामलों की भी जांच में जुटी विजिलेंस, आरपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकों की होगी पड़ताल, सृष्टि एंटरप्राइजेज को मिले टेंडर जांच के घेरे में, बीएल एंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों से भी पूछताछ, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका, होगी पूछताछ, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा के अधिकारियों पर नजर, तत्कालीन CMO,स्वास्थ्य अफसरों के दर्ज होंगे बयान, एनआरएचएम के ठेकों और टेंडरों की जांच तेज
➡लखनऊ- लखनऊ के चिनहट में गोमती किनारे अवैध खनन, बिना अनुमति खोदी ग्रीन बेल्ट की सैकड़ों डंपर मिट्टी, अयोध्या रोड के देवरिया गांव में खनन की शिकायत थी, अधिकारियों की जांच में पुष्टि, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, सिंचाई विभाग ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया, विवेचना में नाम सामने आने पर जुर्माना लगाया जाएगा
➡लखनऊ- लखनऊ में रियल एस्टेट को बड़ा बढ़ावा, यूपी रेरा ने 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, 2,285 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी, यूपी रेरा की 204वीं बैठक में अहम फैसला, रेरा अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक, लखनऊ बना निवेश का प्रमुख केंद्र, लखनऊ की 7 परियोजनाओं को मंजूरी, 711 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत, 7 जिलों में 3,548 नई इकाइयां विकसित होंगी
➡लखनऊ- 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम लखनऊ आएगी, आयोग की टीम 22-23 जून को लखनऊ दौरे पर, केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए दौरा अहम, आयोग के सदस्य कर्मचारी संगठनों से संवाद करेंगे, कई अधिकारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात, पेंशनभोगी संस्थाओं के सुझाव, मांगें भी सुनी जाएंगी, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि संबंधी अपेक्षाओं पर चर्चा
➡लखनऊ- 2 दिन पीएनजी गैस आपूर्ति रहेगी बाधित, 18, 19 जून को गैस आपूर्ति रहेगी बाधित, गोमती नगर के कई खंडों में रहेगी बाधित, करीब 9500 उपभोक्ता होंगे प्रभावित, विपुल खंड स्थित डीआरएस का होगा अपग्रेडेशन, 18-19 जून को अपग्रेडेशन का काम जारी रहेगा
➡लखनऊ- अलीगंज स्टेडियम के संचालन पर गंभीर सवाल, संचालन,रखरखाव पर LDA ने उठाए गंभीर सवाल, निरीक्षण में कई खामियां मिलने के बाद सवाल, संबंधित फर्म की निविदा निरस्त करने की तैयारी, दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव, स्विमिंग पूल, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण अधूरा
➡अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा कांड में एक और नया खुलासा, बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए, अब जांच का फोकस सिर्फ संदिग्ध कर्मचारियों तक नहीं, बल्कि में पूरी व्यवस्था पर भी अब सवाल उठ रहे हैं, बैंक ने कर्मचारियों को कंपनी के जरिए आउटसोर्सिंग पर रखा, लेकिन गिनती करने वाले कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए थे, पैसे गिनने वाले कर्मचारियों का न तो वेरिफिकेशन हुआ, ट्रस्ट के पदाधिकारियों के करीबियों, परिचितों लगाया गया, कर्मचारी आईकार्ड लगाकर परिसर में आसानी से घूमते थे, 12-18 हजार कमाने वाले कर्मियों के पास बड़ी रकम कैसे?, अचानक भारी कैश, संपत्ति और निवेश मिलने से सवाल
➡अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला सामने आया, 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा, राम मंदिर आंदोलन के दौरान आईं थीं श्रीराम शिलाएं, देश-विदेश से आईं सोने-चांदी और रत्न जड़ित शिलाएं, आरोप है कि कीमती शिलाओं का हिसाब नहीं मिल रहा, दावा है कि सबसे महंगी शिला मॉरिशस से आई थी, मुंबई के एक व्यापारी ने हीरे जड़ी शिला दान की थी, सवाल ये है कि इन ऐतिहासिक भेंटों का रिकॉर्ड कहां है?, इन शिलाओं की निगरानी किसकी जिम्मेदारी में थी?, SIT इन पहलुओं पर भी मामले की जांच कर सकती है, कई लोग SIT के सामने जाकर जानकारी देना चाहते हैं, चढ़ावा चोरी के संगठित गिरोह की जानकारी देना चाहते हैं
➡अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा कांड का ‘इनसाइड स्टोरी’ खुलासा, संघ-VHP की अंतर्कलह से फूटा गबन का राज, अंदरूनी खींचतान ने खोला चढ़ावा कांड का पिटारा, ट्रस्ट में बढ़ते ‘दखल’ पर नाराजगी, फिर खुला खेल, संघ, विहिप से जुड़े दो धड़ों के बीच थी असहजता, ट्रस्ट पदाधिकारियों के करीबियों का भी दखल था, रामजन्मभूमि परिसर में बढ़ते दखल से थी नाराजगी, नाराजगी, टकराव के बीच चढ़ावा गबन सामने आया, बताया जाता है कर्मचारी नगद के साथ पकड़े गए थे, मंदिर के यात्री सुविधा केंद्र में कर्मचारी पकड़े गए थे, लेकिन तब भी राम मंदिर ट्रस्ट ने FIR दर्ज नहीं कराई
➡हापुड़- हापुड़ में महिला की हत्या, पति ने पत्नी को उतारा मौत क़े घाट, गला दबाकर की पत्नी सीमा की हत्या, घरेलू विवाद को लेकर उतारा मौत क़े घाट, महिला ने अभिषेक से की थी दूसरी शादी, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पिलखुआ थाना क्षेत्र की घटना
➡अलीगढ़- अलीगढ़ में पकड़ी गई खराब सॉस की फैक्ट्री, गंदे और सड़े टमाटर से बनाया जा रहा था सॉस, FSDA टीम ने 500 से अधिक बोतलें बरामद की, 50 से अधिक भरे हुए कार्टून भी किए बरामद, टोमेटो, ग्रीन चिली सॉस से भरे 4 ड्रम बरामद, टीम ने माल जब्त किया, फैक्ट्री भी सीज की, संचालक को नोटिस जारी कर, सैंपल भी लिए, थाना देहली इलाके के न्यू राजेंद्र नगर में छापा
➡बरेली- केसर इंटरप्राइजेज की जमीन नीलामी का मामला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ने जमा किये 3 करोड़ रुपये, मोहन सिंह ने जमा किये 3 करोड़ रुपये, चीनी मिल की जमीन को खरीदने का दावा, 30 करोड़ से अधिक में खरीदने का किया दावा, पूर्व में 28.05 करोड़ में की गई थी जमीन नीलम, 28.05 करोड़ में की गई थी फैक्ट्री की जमीन नीलम, नीलामी को निरस्त करने की मोहन सिंह ने की मांग, केसर मिल पर किसानों के 140 करोड़ रुपये बकाया, बहेडी थाना क्षेत्र के मुड़िया मुक़र्रमपुर में है जमीन
➡प्रयागराज- प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर के बाहर सोते वक्त उतारा मौत के घाट, एक बुजुर्ग, दो महिलाओं का शव पड़ा मिला, चारपाई पर शव पड़े मिलने से मचा हड़कंप, मेजा के कुकुर कटवा गांव में ट्रिपल मर्डर
➡गोंडा- गोंडा में नई भर्ती के सिपाही का दिखा रौद्र रूप, चौकी में बैठाए 2 युवकों में एक की डंडे से पिटाई, युवक को पीटते नए रंगरूट का वीडियो वायरल, वीडियो में युवक को आगे से होमगार्ड पकड़े हुए, युवक पर डंडे बरसाता नजर आ रहा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बैठाई जांच, कौड़िया बाजार की दुबहा बाजार चौकी का मामला
➡प्रयागराज- प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर के बाहर सोते वक्त उतारा मौत के घाट, एक बुजुर्ग, दो महिलाओं का शव पड़ा मिला, चारपाई पर शव पड़े मिलने से मचा हड़कंप, जमीनी विवाद समेत हर एंगल पर तफ्तीश जारी, मेजा के कुकुर कटवा गांव में ट्रिपल मर्डर
➡लखीमपुर- लखीमपुर में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, दंपति समेत तीन की मौत, 3 लोग घायल, कार को ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटता रहा, कार सवार हरिद्वार से सुल्तानपुर जा रहे थे, मैगलगंज के NH 24 पर हुआ दर्दनाक हादसा
➡अलीगढ़- नवजात बच्ची की जिन्दा जलकर मौत, चारपाई पर सो रही बच्ची की दर्दनाक मौत, घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे, चारपाई के पास जली माचिस की तीली मिली, एक माह की मासूम की मौत, तहकीकात जारी, विजयगढ़ थाना इलाके के कटरा मलोई की घटना
➡सहारनपुर- सहारनपुर में सरकारी नलकूप बंद, सूखने की कगार पर किसानों की फसल, पानी के अभाव में खेतों में बढ़ा संकट, आदर्श नलकूप संख्या 90 NG नहीं हुआ चालू, मरम्मत के बाद नहीं मिला बिजली कनेक्शन, न मीटर लगा, न केबल जुड़ी, ठप पड़ी सिंचाई, फसलों को बचाने के लिए किसान लगा रहे गुहार, गंगोह ब्लॉक में सिंचाई न हो पाने से किसान परेशान
➡चंदौली- नवविवाहिता रिलायंस टावर पर चढ़ी, पति के साथ रहने की जिद में उठाया कदम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मशक्कत के बाद युवती को उतारा गया, दो माह पहले प्रेम विवाह हुआ था, दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी शादी, पारिवारिक विवाद से पति-पत्नी में बढ़ी दूरी, पति के साथ रहने की मांग पर अड़ी युवती, चकिया कोतवाली के मुहम्मदाबाद का मामला
➡बरेली- युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, 4 बदमाशों ने युवक के सिर में गोली दागी, डीजे संचालक के साथ काम करता था अर्जुन, काम से घर लौटते समय उतारा मौत के घाट, पिता ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराया मुकदमा, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, वारदात के बाद सभी आरोपी हुए मौके से फरार, बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया की वारदात
➡बस्ती- लोक निर्माण वित्त प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप, 26 वर्षों से जिले में कार्यरत हैं अधिकारी प्रेम चंद, अपना दल (S) प्रदेश सचिव ने शासन में की शिकायत, पत्नी के नाम बनी फर्म का उसी विभाग में किया उपयोग, 3 वर्षों में फर्म को 65 लाख के भुगतान का आरोप, शासन द्वारा मुख्य अभियंता से मांगी गई रिपोर्ट, PWD चीफ ऑफिस के वित्त कार्यालय का मामला
➡देहरादून- बैरागीवाला हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, दून पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई की, फरार चल रहा नामजद आरोपी गिरफ्तार, नामजद आरोपी इम्तियाज को किया अरेस्ट, सहसपुर क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को दबोचा, खेत में पानी छोड़ने के विवाद में हुई थी हत्या, चार आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
➡मसूरी- होम स्टे में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, 27 वर्षीय पी राधा गायत्री की संदिग्ध मौत हो गई, नाक से खून बह रहा था, यूरिन भी निकला हुआ था, बेड और चादर पर खून, शराब की खाली बोतल मिली, राधा पति सौम्या श्रीचरण के साथ घूमने आई हुई थी, 8 महीने पहले ही दोनों IT प्रोफेशनल की शादी हुई थी, पति बोला- जब मैं सुबह उठा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी, पत्नी गुरुग्राम और पति पुणे की कंपनी में कार्यरत है
➡दिल्ली- UPSC 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा, UPSC ने रिजल्ट का ऐलान कर दिया है, ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड, उम्मीदवार PDF में कर सकते हैं डाउनलोड, देश में 24 मई को परीक्षा आयोजित हुई थी, लगभग 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी
➡अटलांटा- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दिखा बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड कप की डेब्यू टीम ने चैंपियन को रोका, केप वेर्डे-स्पेन के बीच मैच 0-0 पर ड्रॉ हुआ, मौजूदा यूरोपियन, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन है स्पेन, अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही है केप वेर्डे, 67वें नंबर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
————————————————————————————

More Stories
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*