हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला स्थित अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) की ओर से आयोजित किसान अधिवेशन में हरियाणा सहित कई राज्यों के किसानों ने हिस्सा लिया। इससे किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एकजुटता का परिचय दिया।
भारतीय किसान यूनियन (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र नैन ने कहा कि हर वर्ष लाखों किसान हर वर्ष हरिद्वार में आते हैं, उनको खुले आसमान के नीचे वक्त गुजारना पड़ता है। सरकार को किसानों के लिए किसान भवन बनवाना चाहिए, ताकि, हर साल आने वाले किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
कहा कि देश का किसान आज भी समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों को समय से गुणवत्तायुक्त बीज किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। चीनी मिल की ओर से गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समय सीमा पर होना चाहिए। मिल की ओर से भुगतान में देरी होने पर उस पर आर्थिक दंड लगाने के साथ-साथ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने और कृषि उपयोग के लिए बिजली दरों में राहत देने की भी मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजपूत ने कहा कि नकली दवा और खाद्य को प्रतिबंधित करना चाहिए। प्रदेश की सरकारों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और खाद, छिड़काव के लिए कीटनाशक किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं। बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए। प्राकृतिक आपदा ग्रस्त किसानों को सरकार की ओर से समय से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुरेश चिल्लर, पुरुषोत्तम गौरेला, रूपेश कुमार, कुलदीप शर्मा, प्रदीप गिरी, सचिन शर्मा, कालूराम जयपुरिया, राकेश चौहान, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*