शिमला13जून26*हिमाचल के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट:कई इलाकों में झमाझम बरसे बादल,
तापमान गिरा; 18 जून तक खराब रहेगा मौसम_*
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी-तूफान की स्थिति बनने की आशंका है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
More Stories
महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण
वैशाली 14 अक्टूबर 26*राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पुरानी नाव बदलने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन तक दिया था*
भागलपुर 14 अक्टूबर 26*बिहार: भागलपुर के राहुल यादव के प्यार में रूस से भारत पहुंची जूली, झोपड़ी में रहने को भी तैयार*