लखनऊ13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- पंचायती राज विभाग ने 5 सालों में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में रचा नया इतिहास, 57,694 ग्राम पंचायतों में सचिवालय का विस्तार, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और स्वच्छता अभियान, अभियान से ग्रामीण विकास को मिली नई गति, 54,958 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित किए जा रहे, 49.38 लाख से अधिक सेवाएं ग्रामीणों को मिलीं, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल से पंचायतों की आय भी बढ़ी
➡️वाराणसी- BHU में निर्माणाधीन सेंटर का सीएम ने लिया जायजा, नेशनल सेंटर फॉर एजिंग का सीएम ने किया निरीक्षण, नया सेंटर 200 बेड और अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, बुजुर्गों को मिलेगा समर्पित इलाज, मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, देश के तीसरे वृद्धावस्था चिकित्सा केंद्र का निर्माण, उत्तर भारत का प्रमुख वृद्धावस्था चिकित्सा केंद्र होगा, निर्माण अंतिम चरण में
➡️हापुड़- बढ़ती महंगाई पर बोले मंत्री केपी मलिक, विपक्ष का काम आरोप लगाने का है- मलिक, महंगाई पर बहुत कंट्रोल किया गया- मलिक, आमजन को आयुष्मान और राशन देने का काम किया
➡️प्रयागराज- देवघाट इलाके में युवक पर फायरिंग से हड़कंप, विनोद चौहान अस्पताल में भर्ती, माफिया अतीक गैंग के सदस्यों से था विवाद, जमीन की रंजिश में गोली मारने का आरोप, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी, दो दिन पहले शिकायत भी हुई थी, एयरपोर्ट थाने में कंप्लेन दर्ज हुई थी, प्लॉट कब्जे को लेकर विवाद की शिकायत
➡️सिद्धार्थनगर- युवक से दबंगों ने की बर्बरता, कपड़े उतारकर बेरहमी से पिटाई, प्राइवेट पार्ट पर भी जमकर मारे डंडे, दावत से लौटते समय रास्ते में रोककर की हैवानियत, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप, एक दर्जन लोगों ने अमानवीय तरीके से पीटा, डुमरियागंज थाने में तहरीर, पड़ताल जारी
➡️ललितपुर- सोलर पावर प्लांट चोरों की गुंडई, चोरों ने गार्ड पर की फायरिंग और मारपीट, 2 चोर गिरफ्तार, 4 फरार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, महरौनी कोतवाली क्षेत्र के पठा विजयपुरा का मामला
➡️अयोध्या- दामाद के पहनावे से खफा ससुर, ससुर पर भैंस को जहर देने का आरोप, ज्योति गुप्ता ने पिता के खिलाफ दी तहरीर, ससुर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुके हैं, मोहल्ले में ही हुई है बेटी की शादी, कोतवाली नगर क्षेत्र के हैदरगंज का मामला
➡️लखनऊ- आवास आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया
➡️हापुड़- डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोश, शोषित क्रांति दल ने किया धरना प्रदर्शन, घटनास्थल पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल नई मूर्ति लगाने की मांग, थाना हाफिजपुर के गांव घूंघराला का मामला
➡️इटावा- साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार, भरथना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, 6 फरार, 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और 24 हजार नकद बरामद, BNS और IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज
➡️आजमगढ़- मंत्री ओमप्रकाश राजभर का ओवैसी पर हमला, इतिहास पढ़ने की नसीहत दी, तथ्यों की जानकारी के बिना बयानबाजी न करने की सलाह, महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को पराजित किया था- राजभर, सेना संगठित कर सालार मसूद को हराया था- मंत्री
➡️हापुड़- बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला.

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर13जून26*थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि की अध्यक्षता में चल रहा हलियापुर थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस!*
बांदा13 जून 26* ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बच्चों को कराया बाल मजदूरी से मुक्त*