कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक। मैं हूँ आपके साथ महेंद्र सिंह यादव
कानपुर नगर के पनकी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अन्नपूर्णा पार्क में युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी और बमबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के थाना पनकी क्षेत्र अंतर्गत पनकी धाम चौकी इलाके के एफ ब्लॉक स्थित अन्नपूर्णा पार्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि पनकी कटरा निवासी नितेश दुबे अपने साथियों के साथ पार्क में मौजूद था। इसी दौरान दूसरे गुट के करीब 14 से 15 युवक वहां पहुंच गए।
शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी, तभी अचानक एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी और बम से हमला कर दिया।
हमले में नितेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके सिर पर भी वार करने का प्रयास किया। गोली चलने और बम फटने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नितेश दुबे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद और 14 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद पनकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
स्थानीय स्तर पर इस मामले में कथित सरगना के रूप में अभय यादव का नाम भी चर्चा में बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
“मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सवाल यह है कि सार्वजनिक पार्क में खुलेआम गोली और बम चलाने की हिम्मत आखिर अपराधियों को कैसे मिली? क्या ऐसे तत्वों पर समय रहते लगाम लग पाएगी?
कैमरामैन के साथ, महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट, यूपीआजतक, पनकी कानपुर नगर।

More Stories
महोबा14जून26*खरेला अस्पताल निरीक्षण में तीन कर्मी मिले नदारत, सी एम ओ ने सुबह और दोपहर में एस डी एम ने किया निरीक्षण
रोहतास14जून26*कोचस में ATM पर धावा: गैस कटर से काटकर लाखों की लूट, पुलिस टेप से सील हुआ Axis Bank ATM*
कानपुर नगर14जून26* ये हैं कानपुर की बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा*