कोलकाता12जून26*पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा! सरकारी भवन में आग से मचा हड़कंप
कोलकाता*पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सरकारी भवन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएँ और लपटों से घिर गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस भवन में करीब 4000 ईवीएम मशीनें रखी हुई थीं, जिनका उपयोग हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में कई सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक इसी भवन परिसर में 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी संचालित होता था। घटना के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
यूपीआजतक न्यूज के लिए कोलकाता से सिपिज शाह की रिपोर्ट।

More Stories
मिर्जापुर12जून26*जिन्होंने भ्रामक खबर चलाई है उन्हें न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा*
अयोध्या12जून26*राम मंदिर दान राशि विवाद पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह ट्रस्ट का आंतरिक मामला है।
सुल्तानपुर10.06.2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*