कौशाम्बी12जून26*मनौरी बाजार में हनुमान मंदिर का 5वां विशाल भंडारा संपन्न*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* मनौरी बाजार रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। भंडारे का शुभारंभ हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।आयोजकों ने बताया कि समाज में आपसी भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पांचवां भंडारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति,व्यापार मंडल एवं क्षेत्रीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। भंडारे के समापन पर सभी के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*