*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बांदा 9 जून 26*अवैध खनन माफियाओं को लोकेशन देने वाले 2 गिरफ्तार, 79 हजार नकद व मोबाइल बरामद – मटौंध पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मटौंध पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की लोकेशन देने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 79 हजार रुपए नकद, 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम नारायण और प्रमोद कुमार निवासी ग्राम बसहरी, थाना मटौंध, खनिज, परिवहन, राजस्व, सेलटैक्स और पुलिस अधिकारियों की लोकेशन ट्रक मालिकों-चालकों को देते थे। इससे ओवरलोड और अवैध मोरम-गिट्टी लदे वाहन बिना कार्रवाई के जनपद से पास हो जाते थे।
इस लोकेशनबाजी से शासन को भारी राजस्व की क्षति हो रही थी। साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता था। बसहरी तिराहे पर दोनों अभियुक्तों ने अवैध वाहनों को पार कराने का दबाव बनाते हुए वाद-विवाद भी किया था।
मामले में थाना मटौंध पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 221/351(3)/3(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 विकास नेहरा व रि0कां0 अभिषेक यादव की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
*बरामदगी:*
– 79 हजार रुपए नकद
– 02 मोबाइल फोन, लोकेशनबाजी में प्रयुक्त
– 01 मोटरसाइकिल, लोकेशनबाजी में प्रयुक्त
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. प्रेम नारायण पुत्र बाबूलाल, निवासी बसहरी थाना मटौंध
2. प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन, निवासी बसहरी थाना मटौंध
बांदा पुलिस ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त या बाधा डालने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगा
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*