सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आगरा में होने के पश्चात अब उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है, कई महत्वपूर्ण निर्णय, जिनमे मुख्यतः शिक्षा, समाजिक भागीदारी, ओर आने वाले चुनावों के दृष्टिगत सत्ता के लिए भी हिस्सेदारी को लेकर चर्चाएं सम्भव है: गुरप्रीत बग्गा
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सिख मैनेजमेंट कमेटी के गठन के पश्चात से तीन बैठक हो चुकी है आगरा में हुई तीसरी बैठक के बाद अब सहारनपुर में सिख समाज के नेता तथा उत्तर प्रदेश सिख मैनेजमेंट कमेटी के मुख्य समन्वयक(को कॉर्डिनेटर) गुरप्रीत बग्गा को सहारनपुर में बैठक आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गयी है, जिसमे आसपास के कई जनपदों से सिख समाज के वरिष्ठ जन न केवल शिरकत करेंगे, बल्कि आपसी सामंजस्य तय करते हुए सिख समाज के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे, जिनमे मुख्यतः सिख समाज के युवाओं के लिए शिक्षा, आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में सिख समाज को राजनीतिक रूप से चुनाव राजनीति से जोड़ने, पंजाबी अकादमी में उपाध्यक्ष के लिए योग्य व्यक्ति का नाम सरकार को भेजने ओर सिख वबपंजबी समाज के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहयोग, सिख समाज का डाटा तैयार करने, ओर आजादी के बाद से अब तक हाशिये पर डाले जा चुके सिख समाज में योग्य व्यक्ति को लेकर मंथन करना, गुरुद्वारों के सहयोग से सिख समाज की ऑफलाइन ओर ऑनलाइन जनगणना करना, तराई के मूकद्दमो को मुख्यमन्त्री से वार्ता कर शीघ्र जल कराने, तथा अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को पवन रूप प्रदान करने को लेकर चिंतन व मंथन किया जाएगा, बैरहक में आसपास के कई जनपदों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि एकत्र होंगे, इसी के साथ उत्तर प्रदेश सिख मैनजमेंट कमेटी को लेकर अब एक उत्साह भी सिख समाज मे उतपन्न हुआ है, सबसे बड़ी बात सहारनपुर के सिख समाज के अग्रणी नेता गुरप्रीत सिंह बग्गा जिन्होंने सिख समाज के लिए व्यवहारिक ओर समजिज रूप से कार्य किये है। उनकी सक्रियता स्वरूप उन्हें उत्तर प्रदेश सिख मैनेजमेंट जैसी बड़ी संस्था का समन्वयक(को कार्डिनेटर) बनाया जाना इनके कद को परिदर्शित करने के लिये पर्याप्त है। इस बैठक में विशेष तौर पर गुरप्रीत सिंह बग्गा के संयोजन में आगामी चुनावों के लिए सिख समाज के राजनीतिक उत्थान की भी रूपरेख तय होगी जिसमें विभिन्न विधानसभा के लिए सिख समाज की उम्मीदवारी तय कर कम से कम 7 टिकट विभिन्न विधानसभाओ के लिए मांगने पर भी जोर दिया जाएगा। बहरहाल उत्तर प्रदेश सिख मैनेजमेंट की होने वाली बैठक के बाद गुरप्रीत सिंह बग्गा का राजनीतिक और सामाजिक कद निश्चित रूप से ही बड़ा होना तय है।
रिपोर्ट
आलोक अग्रवाल

More Stories
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*
मथुरा 8 जून 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 424 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 8 जून 26*थाना छाता पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*