BREAKING NEWS BANDA-
बांदा 7 जून 26* मामूली विवाद में अपने सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा -पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कस्बा अतर्रा के रहने वाले आशीष पुत्र राजकुमार ने दिनांक 05.06.2026 को देर रात्रि पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने बड़े भाई विकाश के सिर पर ईंट से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी । प्रकरण में मृतक की माँ सुनीता देवी की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कल दिनांक 06.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*बरामदगी-*
▪️01 ईंट (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. आशीष पुत्र राजकुमार निवासी राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा ।

More Stories
अलीगढ़7जून2026*FIR दर्ज , दारोगा जी सरकारी पिस्टल सहित गिरफ्तार*
उड़ीसा7जून2026*आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चीफ इंजीनियर “बैकुंठ नाथ बेहरा” के 9 ठिकानों पर विजिलेंस ने रेड मारी,
कानपुर नगर7जून26*रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, पत्नी को छोड़ सास के साथ की कोर्ट मैरिज।